Friday, June 4, 2010

ऐसी गोली जो भुला देगी दु:खद स्मृतियों को

दु:खद यादों से छुटकारा पाना बहुत कठिन होता है। जिंदगी भर ये हमें सालती रहती हैं। लोग सोचते हैं काश ऐसा कोई उपाय हो जो उन्हें इनसे निजात दिलाए।

एक गोली के सेवन से यदि इन बुरी स्मृतियों से निजात मिल जाए तो कैसा होगा? वैज्ञानिकों का दावा है कि वे इस प्रकार की गोली के निर्माण के करीब हैं।

प्यूर्तो रिको विश्वविद्यालय में एक अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान दल ने एक गोली के निर्माण का दावा किया है जो दु:खद यादों को समाप्त कर देगी और सुरक्षाबोध की भावना संचारित करेगी।
वैज्ञानिकों ने इस गोली के निर्माण में एक प्राकृतिक रसायन के प्रभावों का उपयोग किया। प्रयोगशाला के परीक्षणों में वैज्ञानिकों ने पाया कि यह रसायन चिंता और भय को दूर करता है। प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने चूहों पर एक प्रोटीन का परीक्षण किया जिसने उन्हें तनावपूर्ण स्थितियों में अपने दर्द भरी यादों से उबरने में मदद की।

इस प्रोटीन का नाम ब्रेन डेराइव्ड न्यूरोट्राफिक फैक्टर है।

No comments:

Post a Comment